झालरापाटन: हनुमान जयंती के अवसर पर झालरापाटन के मंदिरों में आयोजित हुए विशेष कार्यक्रम
झालरापाटन में हनुमान जयंती पर विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।पशुपतिनाथ सेवादल के अध्यक्ष पंडित सुरेश शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह मंदिर पर आचार्य ने रुद्री पाठ हुआ। इसके बाद हटीले हनुमान,वीर हनुमान और मंशापूर्ण हनुमान का पंचामृत अभिषेक किया गया।रामचरितमानस पाठ के साथ हवन की पूर्णाहुति हुई।शाम 5 बजे हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया गया।