झालरापाटन: कोबरा ने वन कर्मी को डंसा, झालावाड़ पंचमुखी बालाजी इलाके में रेस्क्यू करते वक्त हुआ हादसा, वन कर्मी ICU में भर्ती
झालावाड़ के पंचमुखी बालाजी इलाके में शुक्रवार देर एक बड़ा हादसा हुआ है। एक मकान में 6 फीट लंबे कोबरा को रेस्क्यू करते समय वन विभाग के फॉरेस्टर कैलाश मीणा को सांप ने डस लिया। चौकी प्रभारी भीम सिंह ने सुबह 9 बजे बताया की स्थानीय निवासी ने मकान में कोबरा दिखने के बाद फॉरेस्टर कैलाश मीणा सांप को रेस्क्यू कर रहे थे, उसी समय सांप ने उन्हें डस लिया।