झालरापाटन: चोसला गांव में शराबी पति की मारपीट से तंग आकर एक विवाहिता ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
झालावाड़ के सीमावर्ती चोसला गांव में शराबी पति की मारपीट से तंग आकर एक विवाहिता ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। रामगंज मंडी पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे विवाहिता के शव का एसआरजी हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवा कर मामले में अनुसंधान शुरू किया है। गांव की रहने वाली 34 वर्षीय सुनीता का पति कालू लाल शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था।