रामसनेही घाट: दरियाबाद में ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल, एक युवक का पैर कटा, दूसरे का पैर टूटा
दरियाबाद में ई रिक्शा और बाइक की हुई टक्कर दो युवक हुए गंभीर रूप से घायल एक युवक का पैर कटा एक युवक का पैर टूटा। घायलों की पहचान टिकैतनगर थाना क्षेत्र के पांडे पुरवा निवासी नरेंद्र और रामसनेहीघाट के गोडियन पुरवा निवासी शिवकुमार के रूप में हुई। घटना सोमवार की रात करीब 9 बजे की है जब ई रिक्शा और बाइक में टक्कर हो गई। इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।