हरदा: मंडी टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में जिलेभर की मंडियां बंद, 10 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित।
Harda, Harda | Jun 23, 2026 आज 23 जून 3 बजे व्यापारियों का कहना है कि मंडी बोर्ड द्वारा मंडी शुल्क 1 रुपये से बढ़ाकर 1.50 रुपये प्रति सैकड़ा किए जाने के विरोध में यह निर्णय लिया गया है। मध्य प्रदेश दलहन तिलहन एवं अनाज व्यापारी संघ के आव्हान पर प्रदेशभर की कृषि उपज मंडियों में एक दिन के लिए नीलामी कार्य बंद रखा गया।