कटंगी: आगासी में रेलवे ओवरब्रिज के पास देखा गया बाघ, खेतों में मिले पगमार्क से ग्रामीणों में दहशत
तहसील मुख्यालय कटंगी से महज चार किलोमीटर दूर स्थित ग्राम आगासी में वन्य प्राणी बाघ के देखे जाने के दावे से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांव में रेलवे ट्रैक के किनारे स्थित खेतों में बाघ के पगमार्क भी पाए गए हैं, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निगरानी बढ़ा दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जाम निवासी किशोर हरिनखेडे ने बुधवार की रात साढ़े 11 स