चुनार में नैनागढ़ महोत्सव कार्यक्रम का समापन हो गया।वाराणसी की अंशिका सिंह ने मानो तो मैं गंगा मां हूं ना मानो तो बहता पानी सुनाकर लोगों को मुग्ध कर दिया। इसके अलावा अन्य कलाकारों ने अपने शानदार गीत व अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नैनागढ़ महोत्सव में चुनार के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।