सिवनी: सिवनी में 14 जुलाई से दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान, घर-घर पहुंचेंगी स्वास्थ्य टीमें
Seoni, Seoni | Jul 2, 2026 सिवनी जिले में 14 जुलाई से 31 अगस्त तक दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान चलेगा। CMHO कार्यालय में गुरुवार को आयोजित बैठक में बताया गया कि अभियान के तहत स्वास्थ्य, आशा और आंगनवाड़ी की संयुक्त टीमें 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच करेंगी। पात्र बच्चों को ओआरएस, जिंक, विटामिन-ए और आयरन की दवाएं दी जाएंगी।