सिकंदरा: सीएचसी सिकंदरा में उच्चस्तरीय टीम ने किया औचक निरीक्षण, जल्द मिलेंगी नई सुविधाएं, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और मजबूत
सिकंदरा सीएचसी में बुधवार को करीब 3बजे उच्चस्तरीय टीम ने औचक निरीक्षण किया।टीम में डॉ. विनोद चौहान और ममता अहिरवार शामिल रहे।निरीक्षण के दौरान टीम ने सीएचसी परिसर के विभिन्न विभागों का भ्रमण किया और लेबर रूम में दवाओं की उपलब्धता एवं उपकरणों के रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया।टीम के सदस्यों ने अस्पताल कर्मियों को आवश्यक सुधारों के लिए उपयोगी दिशा निर्देश दिए।