चूरू: एनएच-52 पर सदर पुलिस की कार्रवाई में कंटेनर से डोडा पोस्त बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Churu, Churu | Jan 6, 2026 चूरू जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सदर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सदर पुलिस ने एनएच-52 पर ढाढर टोल नाके के पास नाकाबंदी के दौरान एक कंटेनर से डोडा पोस्त बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह 4 किलो 182 ग्राम डोडा पोस्त कंटेनर के केबिन में छुपाकर रखा गया था।