चूरू: जिले में कड़ाके की सर्दी, कोल्ड वेव से जनजीवन बेहाल, स्कूलों में घोषित हुआ अवकाश, सर्दी व कोहरे का आरेंज अलर्ट जारी
Churu, Churu | Jan 6, 2026 चूरू जिले में सर्दी का सितम लगातार जारी है। कोल्ड वेव के प्रभाव से यहां रात ही नहीं बल्कि दिन भी ठिठुरन भरे हो गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र से मंगलवार सुबह साढ़े 8 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार चूरू में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान करीब 17 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मंगलवार को दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई।