मीरगंज: मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, मुकदमा दर्ज
ग्राम गुलड़िया के रहने वाले रईस अहमद ने पुलिस को तहरीर दी है कि दबंग असलम, गुल्लो व सन्नौ ने आपसी रंजिश में उसके साथ मारपीट कर उसके साथ गाली गलौच की है। वहीं, विरोध करने पर दबंगों ने उसके घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट की है। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की है।