मंझिआंव: मझिआंव बालिका विद्यालय में पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्राओं को नशामुक्ति व साइबर सुरक्षा का दिया संदेश
गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र स्थित राधा कृष्णा बालिका उच्च विद्यालय, मझिआंव में बुधवार को नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान शिक्षकों की उपस्थिति में विद्यार्थियों को नशे