डोलरिया: रतवाडा के पास दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
रतवाडा के पास दो बाईकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई हादसे में दो युवकों की मौत हो गई वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है। शुक्रवार को करीब 11 बजे डोलारिया पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना किया। पुलिस के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले पीयूष जोठे निवासी नाला मोहल्ला इटारसी और आयुष मांडवी निवासी आमुपुरा है।