कोडरमा: झुमरी तिलैया: गांधी स्कूल रोड पर गैस रिफिलिंग के दौरान हादसा, तीन लोग झुलसे
तिलैया थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल रोड स्थित वार्ड संख्या 24 में शनिवार रात करीब आठ बजे अवैध रूप से संचालित एक किचन सेंटर में गैस रिफिलिंग के दौरान हादसा हो गया। घटना में राहुल (25) (माता मुन्नी देवी) समेत तीन लोगों के झुलसने की सूचना है, जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।