कफ़ार जंगल में 8 एकड़ अवैध अफीम की खेती नष्ट। चौपारण:चौपारण प्रक्षेत्र के कफ़ार जंगल में लगभग 8 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती को वनपाल संटू कुमार के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम ने नष्ट किया। अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई मादक पदार्थों की खेती और तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम है।