टेहरोली: मऊरानीपुर में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दोनों पैर कटवाए, हालत गंभीर, झांसी रेफर
रविवार को रात्रि के करीब 11 बजे थाना गुरसराय क्षेत्र के ग्राम चौकरी निवासी युवक दीपक पुत्र शिवचरण जो शराब के नशे में था प्रयागराज जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन के सामने आत्महत्या करने की नियत से कूद गया जिसमें उसके दोनों पैर पटरी पर आ जाने से कटकर अलग हो गया मौके पर चीख पुकार मच गई युवक का उपचार झांसी में किया जा रहा है युवक अपने दोनों पैर खो चुका है