पुनासा: तेज रफ्तार का कहर! 5 दिन में दूसरे तेंदुए की सड़क हादसे में मौत
Punasa, Khandwa | Jun 14, 2026 खंडवा जिले के पुनासा वन परिक्षेत्र की चांदगढ़ रेंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुए की मौत हो गई। हादसा पुनासा-सतवास मार्ग स्थित हनुमान मंदिर के पास हुआ। राहगीरों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।