जिले में भीषण ठंड और कम तापमान को देखते हुए जिला दंडाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार कक्षा 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर 14 जनवरी तक प्रतिबंध रहेंगी। वहीं कक्षा 9 और उससे ऊपर की कक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक सावधानी के साथ संचालित होंगी। आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।