बेगूसराय: फुटकर दुकानदारों ने नगर निगम परिसर में किया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, मेयर के खिलाफ की नारेबाजी
फुटकर दुकानदारों ने नगर निगम परिसर में आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन किया. इस मौके पर मेयर पिंकी देवी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व उपमेयर सह पार्षद राजीव रंजन ने कहा कि नगर निगम लगातार फुटकर दुकानदारों के साथ सौतेला पूर्ण व्यवहार कर रही है. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर भेदभाव अपना रही है.