बेगूसराय: विष्णुपुर शक्ति-वाटिका में पूर्व सैनिक संघ द्वारा कारगिल विजय दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित, वक्ताओं ने रखी अपनी बात
विष्णुपुर शक्ति वाटिका में पूर्व सैनिक संघ द्वारा कारगिल विजय दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान वक्ताओं ने अपनी-अपनी बातें रखी. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सैनिक संघ के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए पूर्व सैनिक भवेश कुमार भारतीय ने कहा कि देश की रक्षा में अपनी जान लगा देना यह सैनिक का काम है.