गुना नगर: अंबेडकर चौराहे:मनचले की पांच बहनों ने उतारी हेकड़ी, रोड़ पर डालकर जमकर की धुनाई,VIDEO वायरल एसपी कलेक्टर को पहुंचना पड़ा
गुना के अंबेडकर चौराहे स्थित “पांच दीदियों” के बफल स्टॉल पर एक युवक द्वारा कथित अभद्रता और अश्लील हरकत करने पर पांच बहनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और एसपी हितिका वासल मौके पर पहुंचे, बहनों का हौसला बढ़ाया और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।