रहटगांव: 11 जून को हरदा आईटीआई में लगेगा ‘युवा संगम’ रोजगार मेला, रहटगांव सहित जिलेभर के युवाओं को मिलेगा मौका।
आज 9 जून शाम 5:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिले के युवाओं के लिए रोजगार और कौशल प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर आने वाला है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) हरदा में 11 जून गुरुवार को सुबह 10 बजे से ‘युवा संगम’ रोजगार मेला एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा।