चंदला: चंदला सब्जी मंडी में पार्क निर्माण की तैयारी तेज, ₹35 लाख की परियोजना का हुआ निरीक्षण
चंदला के सब्जी मंडी प्रांगण में प्रस्तावित पार्क निर्माण को लेकर कवायद तेज हो गई है। राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने नगर परिषद उपाध्यक्ष अंशु हर्षित शुक्ला और अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर उपयुक्त भूमि का चयन किया। डीएमएफ फंड से करीब 35 लाख रुपए की लागत से बनने वाला यह पार्क शहर के बीचों-बीच विकसित किया जाएगा।