करेरा: करैरा में तहसील के सामने कार की टक्कर से गौवंश घायल, लोगों ने बचाई जान
करैरा तहसील के सामने एक कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए गौवंश को टक्कर मार दी। हादसे में गौवंश कार के नीचे दब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार उठाकर घायल गौवंश को बाहर निकाला और उपचार के लिए भिजवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को थाने भिजवाकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की।