सुशासन सप्ताह - प्रशासन गांव की ओर अभियान’’ के तहत तहसील कार्यालय प्रतापपुर द्वारा आमजन की समस्याओं का समाधान कारक निराकरण किया गया। आवेदिका श्रीमती शनिचरी बाई ने अपने पति की मृत्यु के बाद पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए जनदर्शन में आवेदन दिया था। सुशासन सप्ताह के दौरान तहसील प्रशासन ने आवेदिका की समस्या को प्राथमिकता देते हुए तत्काल निराकरण किया।