अररिया: महिला थाना पुलिस टीम ने जिले के विभिन्न विद्यालयों में छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाया
Araria, Araria | Feb 24, 2025 बिहार पुलिस सप्ताह 2025 के अवसर पर अररिया महिला थाना पुलिस टीम ने जिले के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं के बीच महिलाओं से संबंधित अपराधों, नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में अपराधों के प्रति सतर्कता बढ़ाना और उन्हें नशे की लत से बचने की जानकारी देना था.