ललितपुर: ग्राम बम्हौरी कलां में खेत से लौटते वक्त आकाशीय बिजली की करंट की चपेट में आने से युवा किसान गंभीर रूप से घायल
ललितपुर के ग्राम बम्हौरी कलां निवासी एक युवा किसान खेत से घर की ओर लौटते वक्त अचानक हल्की बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजनों द्वारा गंभीर हालत में इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसका उपचार जारी था।