रहटगांव: रहटगांव सहित हरदा जिले के किसानों के लिए खुशखबरी, 'किसान सारथी ऐप' से अब मिलेगी खेती की हर समस्या का समाधान।
रहटगांव सहित पूरे हरदा जिले के किसानों के लिए अच्छी खबर है। कृषि विज्ञान केंद्र हरदा में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के सहयोग से किसान सारथी ऐप की जानकारी का सजीव प्रसारण किया गया। उन्होंने बताया कि किसान इस ऐप पर अपनी समस्या दर्ज कर कृषि विशेषज्ञों से सीधे सलाह और त्वरित समाधान भी ले सकते हैं।