धौरहरा: धौरहरा क्षेत्र में खाद की किल्लत, प्राइवेट दुकानों पर फिंगर मशीन में नेटवर्क समस्या से किसान परेशान
लखीमपुर खीरी जिले की धौरहरा तहसील क्षेत्र में किसानों को खाद की उपलब्धता को लेकर भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हसनापुर क्षेत्र के किसानों का कहना है कि उन्हें समय पर सहकारी समितियों से खाद नहीं मिल पा रही है। ऐसे में किसान निजी दुकानों का रुख कर रहे है। वहीं प्राइवेट दुकानदारों के यहां फिंगर मशीन में नेटवर्क ना होने के कारण मायूस होना पड़ रहा है।