मेरठ: देहली गेट क्षेत्र से चोरी के शक में बाइक सवार युवकों ने एक युवक का किया अपहरण, शोर मचाने पर लोगों ने युवक को बचाया
Meerut, Meerut | Jan 26, 2025 मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र स्थित घंटाघर के पास से मंगलपांडे नगर के रहने वाले दो युवकों ने चोरी के शक में युवक का अपहरण कर लिया। आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर हापुड रोड से होते हुए मंगलपांडे नगर ले जा रहे थे। जब आरोपी युवक को लेकर लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी चौकी के पास पहुंचे तभी उसने शोर मचा दिया जिसके बाद भीड़ ने आरोपियों को दबोच लिया