मेरठ: लिसाडीगेट में 5 लोगों की हत्या के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर, एसएसपी ने मामले का किया खुलासा
Meerut, Meerut | Jan 25, 2025 एसएसपी ने बताया कि दिल्ली और महराष्ट्र में नईम ने तीन अन्य हत्याओं को अंजाम दिया था । 20 साल से दो राज्यों की पुलिस नईम की तलाश कर रही थी। नईम हत्या करने के बाद अपना भेष और नाम बदलकर दूसरे राज्यो में छुप जाता था । पुलिस की 8 टीमें 5 राज्यों में कई थी नईम और सलमान की तलाश कर रहीं थीं ।6 लाख रुपयों के लिए नईम ने अपने सौतेले भाई के पूरे परिवार का कत्ल दिया