सलोन: दुबहन गांव में अज्ञात चोरों ने बंद घर पर हाथ साफ किया, लाखों का माल किया पार, पुलिस जांच में जुटी
29:9:2025 को 8:00 सुबह दुबहन गांव के रहने वाले पीड़ित आलोक मिश्रा ने बताया वह 26:9:2025 को गांव से बाहर गया था। तभी अज्ञात चोरों ने उनके घर में सोने चांदी के आभूषण व नगदी लगभग 5-6 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित जब आज घर आया तो उसने देखा घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। पीड़ित ने पुलिस को दिया शिकायत पत्र। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।