राजातालाब: पंचकोशी परिक्रमा मार्ग के भीमचंडी पड़ाव पर पेड़ की डाल गिरने से महिला श्रद्धालु घायल हुई
पंचकोशी परिक्रमा मार्ग के भीमचंडी पड़ाव पर पेड़ की डाल गिरने से महिला श्रद्धालु घायल वाराणसी। पंचकोशी परिक्रमा मार्ग के दूसरे पड़ाव भीमचंडी में मंगलवार सुबह एक पेड़ की डाल गिरने से एक महिला श्रद्धालु घायल हो गईं। यह घटना राजातालाब स्थित गंधर्व सागर तालाब के किनारे हुई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।