आगरा: भाजपा विधायक जीएस धर्मेश ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- अपराधियों को मिल रहा संरक्षण
Agra, Agra | Sep 24, 2024 आगरा से भाजपा विधायक और पूर्व राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने लेटर जारी कर लिखा- आगरा पुलिस कमिश्नरेट नहीं, बल्कि कमीशन का रेट है। अधिकारी से लेकर पुलिसकर्मी तक मुख्यमंत्री की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को बर्बाद करने में लगे हैं। भू-माफिया और अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है।