सेमरा निवाशी स्व. विष्णुदत्त दुबेदी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी जहां शनिवार को 5 बजे कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने उनके निवास पर पहुंचकर परिजनों से भेंट की, सांत्वना दी एवं शोक संवेदना व्यक्त की।इस दौरान उन्होंने मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की साथ ही परिजनों को यह दुख भगवान सहन करने की शक्ति दे यह प्रार्थना की।