नेरवा: ज़िला मंडी और कुल्लू में अत्यधिक भारी बारिश से हुए नुकसान की नेरवा चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा ने दी जानकारी
Nerua, Shimla | Jul 5, 2025 नेरवा चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा ने आज शनिवार 6:10 के आसपास कहा की पिछले कुछ दिनों से प्रदेश भर में विशेषत: ज़िला मंडी और कुल्लू में अत्याधिक भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है और अत्याधिक भूस्खलन से कई मकान क्षतिग्रस्त भी हुए हैं। प्राकृतिक आपदा के कारण ज़िला मंडी और कुल्लू के बेघर, प्रभावित परिवारों के प्रति मैं हृदय से दुःख और संवेदनाएं प्रकट करता हूँ।