अनूपपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर अमरकंटक के शंभूधारा में आयोजित होगा कार्यक्रम ,कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे विशेष दायित्व
राज्य शासन के निर्देशानुसार आगामी 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पवित्र नगरी अमरकंटक के शंभूधारा जलाशय के समीप जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली द्वारा जारी आदेश के तहत इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर "एक पेड़ मां के नाम" विशेष अभियान का व्यापक संचालन किया जाएगा।