बांधवगढ़ में कॉलरयुक्त बाघिन का रेडियो कालर हटाया, सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया
उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शनिवार को कॉलरयुक्त मादा बाघिन का खराब हो चुका रेडियो कॉलर सफलतापूर्वक हटाकर उसे प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया। बाघिन को ट्रेंकुलाइज कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ पाई गई। करीब 100 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन के बाद यह कार्रवाई धमोखर बफर के बरबसपुर बीट में 63 अधिकारियों-कर्मचारियों और प्रशिक्षित हाथियों की मदद से सफलतापूर्वक संपन्न हुई। रेडियो कॉलर हटाने के बाद बाघिन सामान्य रूप से जंगल की ओर चली गई।
#BandhavgarhNationalPark #callerradioMadhabaghin