आरा: आरा सदर अस्पताल बना रणक्षेत्र, दो पक्षों में जमकर मारपीट, पुलिस ने दो को लिया हिरासत में, वीडियो आया सामने
आरा सदर अस्पताल का माहौल बुधवार को उस समय पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया जब दो पक्षों के बीच अचानक मारपीट शुरू हो गई।देखते ही देखते अस्पताल परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार मंगलवार को धोबहां थाना क्षेत्र के हेमतपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी।इसके बाद एक पक्ष ने विरोधी पक्ष के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया