राजगढ़ की मां जालपा गौशाला समिति को लेकर चल रहे विवाद का मामला इंदौर न्यायालय तक पहुंच गया है। इस मामले में इंदौर हाई कोर्ट ने गौशाला के अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए चेतराम गुर्जर को स्टे देते हुए नई समिति के गठन पर रोक लगाई गई। इस दौरान बुधवार को दोपहर 1:00 बजे करीब लोगों ने चेतराम गुर्जर का भव्य स्वागत भी किया।