ऊना: हिमोत्कर्ष परिषद की राज्य कार्यकारिणी की ऊना में हुई बैठक, कई जनकल्याण निर्णयों पर हुई चर्चा
हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद की राज्य कार्यकारिणी बैठक ऊना में प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में फरवरी में 52वां वार्षिक समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। परिषद ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1,11,111 देने और जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। नशा उन्मूलन व पर्यावरण संरक्षण अभियान भी चलाए जाएंगे।