चांदपुर: नूरपुर क्षेत्र में अमरोहा मार्ग पर गांव तंगरोला के पास बाइक और साइकिल की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत।
रविवार की सुबह करीब 10:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर सांय नूरपुर क्षेत्र में अमरोहा मार्ग पर गांव तंगरोला के पास बाइक और साइकिल की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार नूरपुर के रामनगर निवासी प्रवेन्द्र वसाइकिल सवार गांव जाफराबाद के यशपाल घायल हो गए।दोनों को जिला अस्पताल रैफर किया गया। वहां से मेरठ ले जाते समय प्रवेन्द्र की मौत हो गई।