चंदेरी: ग्राम जमुसर निवासी ओमप्रकाश पाठक के साथ की एक व्यक्ति ने जमकर मारपीट और दी जान से मारने की धमकी
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी ओम प्रकाश पाठक उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम जमुसर ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने मुझे बेवजह अश्लील गालियां दी और मुझे जान से मारने की धमकी दी साथ ही मेरे साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।