बड़वारा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गोपालपुर में सर्पदंश की एक गंभीर घटना सामने आई है। यहाँ खेत में कृषि कार्य के दौरान एक 32 वर्षीय महिला जहरीले सांप का शिकार हो गई। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।