सकरा: भठंडी चौक के पास NH-28 पर तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत, दूसरा घायल
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के भठंडी चौक के समीप एनएच 28 पर तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। जहां एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। इस घटना को लेकर सोमवार दोपहर 12 बजे तक सकरा रेफरल अस्पताल में अफरातफरी मची रही।