बांधवगढ़: भुगतान में लापरवाही पर ग्राम पंचायत गिंजरी के सरपंच पद से पृथक, सीईओ जिला पंचायत की बड़ी कार्रवाई
जिले में ग्राम पंचायत गिंजरी के सरपंच नन्हू सिंह को पद से पृथक कर दिया गया है। सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 40 के तहत यह कार्रवाई कर्तव्यों के प्रति घोर उपेक्षा के आरोप में की है। अमृत सरोवर निर्माण कार्य में ट्रैक्टर-ट्रॉली की करीब 2 लाख 19 हजार रुपये की भुगतान राशि उपलब्ध होने पर लगभग 8 माह तक पेमेंट नहीं