हाथरस: आगरा रोड गांव गिजरौली पर दो बाइकों की भिड़ंत में 2 युवक गंभीर घायल, राहगीरों ने कराया अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड गांव गिजरौली पर 2 बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान एक बाइक पर सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं दूसरा बाइक सवार बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे को देख मौके पर राहगीर व स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। बाइक सवार दोनों घायल युवकों को उपचार के लिए राहगीरों की मदद से अस्पताल लाया गया।