भिवानी: भिवानी सड़क के बीच खड़े बिजली के पोल में लगी बाईक की टकर, हादसे में बाईक चालक की मौत
गांव ढाणी ओबरा के मोहित की रात को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मोहित गांव देवराला से ढाणी अपने घर रात 9 बजे जा रहा था। उसकी बाईक सड़क बीच खड़े बिजली के पोल में जा लगी और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। ढाणी ओबरा का 23 वर्षीय मोहित दूध की डेयरी का व्यापार करता था। वह रात के समय देवराला की ओर से अपने घर की ओर जा रहा था। मोटर साइकिल बिजली के पोल से टकरा गई ।