रामानुजगंज: धान भुगतान और फर्जी KCC से भड़के किसानों का आक्रोश, बैंक के सामने अनिश्चितकालीन धरना जारी
रामानुजगंज, गुरुवार। धान भुगतान में देरी और फर्जी KCC (किसान क्रेडिट कार्ड) मामलों को लेकर किसानों का गुस्सा अब उबाल पर है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सामने किसान बुधवार से अनिश्चितकालीन धरने पर डटे हुए हैं। किसानों का आरोप है कि धान बिक्री का बकाया भुगतान अब तक नहीं मिला, जबकि फर्जी तरीके से KCC बनाकर गड़बड़ी की गई है। भुगतान नहीं मिलने से किसान परेशान